Thursday, January 1, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के बड़ा तालाब में कल से तैरेंगे 20 शिकारे

भोपाल के बड़े तालाब पर गुरुवार से 20 शिकारे तैरना शुरू होंगे। ये शिकारे श्रीनगर की डल झील की तरह लोगों को नया अनुभव देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9 बजे मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी शामिल होंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के विधायक भी आमंत्रित हैं।

इसके बाद आम लोग शिकारे का लुत्फ उठा सकते हैं। इससे पहले नगर निगम ने 13 जून-24 में प्रायोगिक तौर पर एक शिकारा चलाया था। इसके बाद अब एक साथ 20 शिकारे बड़ा तालाब में उतारे जाएंगे। बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने करीब 10 महीने, 12 सितंबर को क्रूज और मोटर बोट पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सामान्य बोट ही चलाई जा रही है।

ये रहेगा किराया नगर निगम ने पिछले साल स्थानीय रजिस्टर्ड मछुआरे से एक शिकारा तैयार कराया था। नाव को शिकारे की तर्ज पर सजाया गया था। इस प्रयोग के बाद अब 20 शिकारे एक साथ बड़ा तालाब में उतारे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, शिकारे में सुबह 7 से शाम 7 बजे तक चलाए जाएंगे। प्रति व्यक्ति किराया करीब 150 रुपए होगा। वहीं, यह 2.3 किलोमीटर का राउंड लगाएगा। ऐसे में यह बीच में स्थित टापू के करीब भी पहुंचेगा। हालांकि, अभी किराया तय नहीं हुआ है। गुरुवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।

देशभर से आते हैं पर्यटक श्रीनगर की डल झील में ऐसे ही शिकारे चलते हैं। चूंकि, भोपाल में देश के कई हिस्सों से पर्यटक आते हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी हजारों लोग बोट क्लब में घूमने जाते हैं, इसलिए शिकारा चलाने की पहल की गई है।

एनजीटी ने यह दिए थे आदेश दो साल पहले भोज वेटलैंड (बड़ा तालाब), नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी वाटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोक लगा दी थी। एनजीटी ने इसे अवैध गतिविधि ठहराते हुए बड़ा तालाब में क्रूज का संचालन बंद करने के आदेश दिए थे। आदेश में कहा गया था कि डीजल और डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन को इंसानों समेत जलीय जीवों के लिए खतरा है, क्योंकि इससे उत्सर्जित सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड पानी को एसिडिक बना देता है। यह इंसानों और जलीय जीवों दोनों के लिए कैंसर कारी है। भोज वेटलैंड के लिए जारी यह आदेश नर्मदा नदी समेत प्रदेश की सभी प्रकार की वेटलैंड पर लागू हो गया था।

तभी से बंद ‘लेक प्रिंसेस’ क्रूज और ‘जलपरी’ भोपाल के बड़ा तालाब में एनजीटी के आदेश के बाद से ही ‘लेक प्रिंसेस’ क्रूज और ‘जलपरी’ मोटरबोट बंद कर दी गई थी। पर्यटन विकास निगम ने क्रूज और जलपरी के साथ करीब 20 मोटर बोट का संचालन भी नहीं किया।

क्रूज नहीं चलने से लोग मायूस क्रूज और मोटर बोट चलने के दौरान बोट क्लब में हर रोज एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचते थे। वे क्रूज और मोटर बोट के जरिए बड़ा तालाब की लहरों को करीब से देखते थे। ये बंद होने के बाद प्राइवेट नाव से ही वे बड़ा तालाब के नजारे का लुत्फ उठाते रहे हैं। अब शिकारे चलने से नया अनुभव मिलेगा।

Hot this week

मंत्रालय में आज उच्च स्तरीय बैठक

वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किए जाने...

तीन माह की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

मुरैना में एक तीन माह की बच्ची के साथ...

भोपाल में महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का घेराव कर विरोध दर्ज कराया

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर...

जमीन विवाद में गोली चली

ग्वालियर के नौगांव में बुधवार शाम जमीन विवाद को...

Topics

मंत्रालय में आज उच्च स्तरीय बैठक

वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किए जाने...

तीन माह की बच्ची से दुष्कर्म, हालत गंभीर

मुरैना में एक तीन माह की बच्ची के साथ...

भोपाल में महिला कांग्रेस ने मंत्री के सरकारी निवास का घेराव कर विरोध दर्ज कराया

मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर...

जमीन विवाद में गोली चली

ग्वालियर के नौगांव में बुधवार शाम जमीन विवाद को...

6 लाख 30 हजार की शराब जब्त

मुरैना जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई...

तेज रफ्तार कार को रोकने के प्रयास में घायल हुए ट्रैफिक टीआई

ग्वालियर में तेज रफ्तार कार को रोकने के प्रयास...

डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img