Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल में करंट लगने से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत

भोपाल के गांधी नगर इलाके में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है।

जानकारी के मुताबिक शादमा पिता मुश्ताक खान (14) निवासी अर्जुन वार्ड 7 वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर को स्कूल से लौटी थी। तब घर में चल चले हुए थे। पानी की मोटर चालू थी। उसकी बड़ी बहन ने पानी की मोटर का स्विच ऑफ करने को कहा। शादमा जैसे ही स्विच ऑफ करने पहुंची, उसे करंट लग गया। इससे बेसुध होकर वहीं गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए। हमीदिया हॉस्पिटल में कुछ समय चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

तीन महीने बाद बड़ी बहन की शादी होना है

मृतका दो बहनों में दूसरे नंबर की है और उसके दो बड़े भाई है। पिता की बीमारी के चलते घर में रहते हैं, गंभीर एक्सीडेंट के बाद उनका एक पांव खराब हो चुका है। बड़ी बहन की इंगेजमेंट हो चुकी है और तीन महीने बाद उसकी शादी होना तय है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img