Monday, March 2, 2026
24.5 C
Bhopal

भिंड में 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

भिंड के गोरमी कस्बे में एक 20 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी अनजान बना हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बॉडी को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक गोरमी कस्बे के वार्ड क्रमांक 14 मानपुरा में रहने वाले राजू पुत्र दशरथ यादव उम्र 20 साल बीती रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। वह पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। सुबह के समय जब परिवार वालों ने घर का गेट खोला तो राजू को खून से लथपथ अवस्था में देखा। घटनास्थल, मृतक के घर से करीब 200 मीटर दूरी पर है। यहां पर पुलिस को खून के निशान भी मिले हैं।

मृतक के भाई भरत यादव ने पुलिस को बताया कि बल्लारपुरा का रहने वाला सुमित नरवरिया, राजू का दोस्त है। वह रात में पार्टी करने का कहकर राजू को घर से ले गया था। इसके बाद रात भर राजू घर पर नहीं आया। राजू को उसके साथी घर के दरवाजे पर ही छोड़कर भाग गए। मृतक चार भाई हैं। राजू अपने भाइयों में सबसे छोटा था।

एसडीओपी संजय कोच्छा के मुताबिक राजू के बांई ओर से सीने में गोली लगी है जो दाईं ओर पसलियों में फंसी है। मृतक रात में किन लोगों के साथ था। राजू को किन परिस्थितियों में गोली लगी है। इस बात की पड़ताल कराई जा रही है वही संदिग्धों की धर पकड़ में पुलिस लगी हुई है।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img