Wednesday, July 1, 2026
28.2 C
Bhopal

20 दिन बाद इंदौर में कोरोना के एक हजार से कम नए केस मिले

इंदौर शहर में सोमवार को 20 दिन बाद ऐसा मौका आया जब एक हजार से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। 10321 सैंपलों की जांच में सिर्फ 814 ही संक्रमित मिले जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। संक्रमण दर गिरकर 7.88 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सोमवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक इंदौर में 34 लाख 52 हजार 98 सैंपल जांचे गए जिनमें से एक लाख 99 हजार 647 संक्रमित मिले। सोमवार को 3012 लोग बीमारी को हराकर ठीक भी हुए। सप्ताहभर पहले तक जिले में बीस हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार को यह संख्या 10596 पर पहुंच गई।

इंदौर में 13,339 को लगाया टीका

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की 279 टीमों ने 13 हजार 339 लोगों को टीका लगाया। इनमें 779 स्वास्थ्यकर्मियों, 1034 फ्रंट लाइन वर्करों व 60 साल से अधिक उम्र के 1557 को सतर्कता डोज लगाई गई। वहीं 18 से 44 साल उम्र के 615 को पहली और 3384 को दूसरी डोज लगी। इसी तरह 45 से 60 साल उम्र वर्ग में 35 को पहली और 209 को दूसरी, 60 साल से अधिक उम्र के 24 को पहली और 114 को दूसरी डोज लगाई गई।

नजर नहीं आया उत्साह

स्कूल रहे सूने किशोरों के टीकाकरण के लिए शुरुआत में स्कूलों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। इसके चलते किशोर आसानी से वहां पहुंच गए। कुछ केंद्रों पर तो टीका लगवाने वाले किशोरों को उपहार भी दिए गए थे, लेकिन ये सब सोमवार को नजर नहीं आया। किशोरों को लगाए जाने वाले कोरोना के दूसरे टीके को लेकर न कोई तैयारी नजर आई न उत्साह दिखाई दिया। सोमवार सुबह किशोर उन स्कूलों में पहुंचे जहां उन्होंने पहला टीका लगाया था लेकिन पता चला कि स्कूल में केंद्र ही नहीं बनाया गया है।

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img