Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

2008 Ahmedabad Serial Bomb Blast Case: फांसी की सजा प्राप्‍त 38 दोषियों में से पांच मध्‍य प्रदेश के, तीन को आजीवन कारावास

2008 Ahmedabad Serial Bomb Blast Case: भोपाल। अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में गुजरात की विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इनमें पांच दोषी मध्‍य प्रदेश के भी हैं, जबकि तीन अन्‍य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कुल 11 दोषियों को उम्र कैद सजा सुनाई गई है। मध्‍य प्रदेश के कुछ आरोपित भोपाल जेल में बंद हैं।

देश के इतिहास में यह पहला मौका

उल्‍लेखनीय है कि इस मामले में Ahmedabad serial bomb blast case करीब 14 साल बाद सजा का ऐलान गया है। बताया जा रहा है कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में 26 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।जानकारी के अनुसार पिछली सुनवाई में 49 आरोपियों को दोषी पाया गया था, जबकि 28 अन्य बरी कर दिए गए थे।

56 लोगों की जान चली गई थी जबकि 200 से अधिक घायल हो गए थे

उल्‍लेखनीय है कि जुलाई 2008 को अहमदाबाद में एक के बाद एक हुए बम धमाके Ahmedabad serial bomb blast case हुए थे। इनमें 56 लोगों की जान चली गई थी जबकि 200 से अधिक घायल हो गए थे। इसके बाद इस्लामी आतंकवादी समूह हरकत-उल-जिहांद-अल-इस्लाम ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। करीब 70 मिनट में अहमदाबाद में 21 बम विस्फोट किए गए थे।

अहमदाबाद ब्लास्ट केस में मध्य प्रदेश के आरोपितों की सूची

फांसी की सजा वाले

1. कमरुद्दीन नागौरी भोपाल जेल निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश

2. आमिल परवाज भोपाल जेल निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश

3. सफदर नागौरी भोपाल जेल निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश

4. अमीन शेख निवासी इन्दौर मध्य प्रदेश

5. मोहम्मद मूवीन निवासी इन्दौर मध्य प्रदेश

जीवन अंत तक जेल में सजा काटने वाले

1. मोहम्मद अली निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश

2. मोहम्मद सफीक अंसारी निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश

3. मोहम्मद अबरार निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश

Hot this week

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img