Monday, October 19, 2026
28.1 C
Bhopal

21 बदमाश छुरी के साथ गिरफ्तार, जेल भेजा

भोपाल पुलिस ने 31 दिसंबर की रात सर्च ऑपरेशन चलाया। शहर के चारों जोन में गुंडे – बदमाशों पर एक्शन हुए। 21 बदमाशों को छुरी के साथ गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया है। 123 बदमाशों को सर्च कर पूछताछ की गई। 85 लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि 31st की नाइट शहर के 50 प्रमुख पॉइंट पर पुलिस के जवान बॉडी कैमरा और ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रहे। शहर में 100 चेकिंग पॉइंट पर 700 जवान तैनात थे। संदेहियों को रोककर पूछताछ की गई। सभी आयोजन स्थलों पर रात दस बजे तक ही पार्टी करने की अनुमति दी गई थी।

रात 2 बजे तक जारी रही ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग

मंगलवार की शाम 6 बजे से सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए थे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग रात 2 बजे तक की। इस दौरान 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 75 लोगों पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान स्पीड रडार गन, इंटर सेप्टर वाहन भी मौजूद थे।

इन शर्तों के साथ दी गई थी नए साल के जश्न की परमिशन

  • कार्यक्रम स्थल पर अनुमानित लोगों की संख्या की जानकारी संबंधित थाने को देना।
  • किसी भी कार्यक्रम में किसी तरह के प्रतिबंधित मादक पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने अनिवार्य थे।
  • आयोजन स्थल पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था होनी अनिवार्य थी।
  • धारदार हथियार लाने या रखने की अनुमति नहीं थी।

Hot this week

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...

बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत पर निजी कॉलेज फैकल्टी और अन्य पर FIR दर्ज

भोपाल: ​राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज...

Topics

लालघाटी के गोल्फ लिंक फेस-2 में धूमधाम से मनाया गया पहला गरबा महोत्सव

​भोपाल: ​गोल्फ लिंक फेस-2, लालघाटी परिसर में आयोजित प्रथम वर्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img