Thursday, August 27, 2026
22.1 C
Bhopal

2 करोड़ की ठगी का आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सागर में व्यापारी को सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात करने के बाद थाईलैंड भाग गया था। जिस पर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था।

इसी बीच आरोपी वापस देश लौटा और वैष्णो देवी माता के दर्शन करने जम्मू गया था। जहां से लौट कर वह दिल्ली एयरपोर्ट से वापस विदेश जा रहा था। तभी सागर पुलिस दिल्ली पहुंची और आरोपी को धरदबोचा। पुलिस गिरफ्तार कर आरोपी को सागर लाई है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

वर्ष 2022 में फरियादी विकास तिवारी निवासी बाघराज वार्ड ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि दिल्ली निवासी आरोपी नितिन बलेचा ने सस्ता सोना दिलाने के नाम पर उसके साथ 2 करोड़ 2 लाख 59 हजार रुपए की ठगी की है।

आरोपी नितिन ने शुरुआत में कम भाव में सोना दिलाया। मैं उसके भरोसे में आ गया, जिसके बाद इसने वर्ष 2022 में बड़ी मात्रा में सस्ता सोना दिलाने की बात कही। मैं उसकी बातों में आया और उसके बताए अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कुछ ही महीनों में दो करोड़ से अधिक राशि भेज दी। बाद में मैंने सोने की डिलीवरी मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। जिसके बाद उसके कुछ परिचितों से बात की और पासपोर्ट और अन्य जानकारी जुटाई। मोती नगर थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

वारदात के बाद थाइलैंड भागा आरोपी

मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की लोकेशन तलाशी। जांच करते हुए पुलिस टीम आरोपी के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस हरियाणा के हिसार गई। जहां से पता चला कि आरोपी थाइलैंड भाग गया है।

वहीं पर कोई कारोबार करने लगा। मामला सामने आते ही आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराया गया। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद से पुलिस आरोपी के देश लौटने का इंतजार कर रही थी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मिली लोकेशन, जम्मू आया था आरोपी

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी नितिन पिता कवलनयन बलेचा (39) थाइलैंड से भारत लौटा। वह वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए जम्मू गया। तभी एयरपोर्ट पर टिकट, डिजिटल ट्रांजैक्शन से आरोपी की लोकेशन मिली।

लोकेशन मिलते ही सागर पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। आरोपी नितिन वापस विदेश जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर सागर लाया गया है।

35 लाख जब्त, रिमांड लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

आरोपी नितिन बलेचा से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 34 लाख रुपए जब्त किए हैं। शेष ठगी की राशि वह सोने की ट्रेडिंग में हारने की बात कह रहा है। श्रीलंका और कंबोडिया के वीजा भी मिले हैं।

मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से शेष राशि बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके साथियों की भी जानकारी जुटा रही है।

Hot this week

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

भोपाल: रातीबड़ में तीन दिन से लापता महिला का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका

रातीबड़ थाना क्षेत्र के गोरेगांव में गुरुवार दोपहर एक...

Topics

खरगोन में 10 अवैध पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और हथियार जब्त

​खरगोन (चैनपुर): चैनपुर थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के बड़े...

शाहपुरा के निजी स्कूल में करंट लगने से महिला सफाईकर्मी की मौत

​भोपाल:​शाहपुरा इलाके के एक निजी स्कूल में काम करने...

पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की मांग को लेकर भोपाल में आज प्रदर्शन

​भोपाल: बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img