Sunday, February 15, 2026
28.1 C
Bhopal

व्यापारी से 3.81 लाख ठगे

गौतमनगर में व्यापारी से 3.81 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने पहले उनकी सिम बंद कराई। फिर उनके नाम से चेकबुक निकाली। बैंक में चेक लगाकर रकम ज्वेलर्स को आरटीजीएस कराकर सोने के सिक्के खरीदे। व्यापारी के पास खाते में लेनदेन के मैसेज नहीं आ रहे थे। वह जानकारी करने बैंक पहुंचे, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

फरियादी कुलदीप परलानी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि कुलदीप एक फर्म का संचालन करते हैं। जालसाज ने उनकी सिम बंद कराई। जो नंबर बैंक खाते में दर्ज था। इससे उन्हें खाते में लेनदेन के अपडेट मिलना बंद हो गए। जालसाज ने उनके नाम से चेक बुक जारी कराई। यह चेकबुक कैसे जारी हुई। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

ज्वेलर्स तक पहुंची पुलिस, फुटेज मिले जालसाज ने चेक लगाकर 3.81 रकम आरटीजीएस कराकर एक ज्वेलर्स के खाते में भेजी। फिर उससे सोने के सिक्के खरीदे। खाते के आधार पर पुलिस ज्वेलर्स के पास पहुंची और सिक्के लेने वालों की जानकारी ली। पुलिस को संदेहियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

कोहेफिजा में ऐसा ही मामला, कड़ी जोड़ रही पुलिस हाल ही में कोहेफिजा में ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। महिला डॉक्टर के बुजुर्ग पिता के खाते से पड़ोसी अंशुल ने ठीक ऐसे ही 41 लाख रुपए निकाले थे। बुजुर्ग की सिम बंद कराने के बाद उनकी चेकबुक जारी कराई। फिर चेक से रकम एक ज्वेलर्स के खाते में आरटीजीएस कराकर सोने के सिक्के खरीदे गए। आरोपी की दुकान से कई लोगों की चेकबुक मिली थीं। पुलिस इन दोनों केस की कड़ी जोड़ रही है।

Hot this week

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...

राजधानी में ‘लेडी गैंग’ का आतंक: आईटी पार्क में शटर उचकाकर चुराईं तीन एलईडी टीवी

​भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र के आईटी पार्क स्थित...

Topics

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img