भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून से पहले किए जा रहे रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते सप्लाई बंद रहेगी। कटौती का समय अलग-अलग इलाकों में 2 से 7 घंटे तक रहेगा।
बिजली कंपनी के अनुसार, सुबह 9 बजे से काम शुरू हो जाएगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसका सबसे ज्यादा असर भानपुर, कटारा हिल्स, अयोध्या नगर और बरखेड़ीकलां जैसे बड़े क्षेत्रों में पड़ेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम जैसे पानी भरना या मोबाइल चार्जिंग, कटौती के समय से पहले ही निपटा लें।
प्रमुख इलाकों में कटौती का समय:
- सुबह 9 से 12 बजे तक: भारत टॉकीज, पटेल नगर, शाकिर कॉलोनी और शक्ति नगर।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: सूरज नगर, बरखेड़ीकलां, गौरा गांव और बिसनखेड़ी।
- सुबह 10 से शाम 5 बजे तक: भानपुर, सागर हाइट्स, विजय नगर, पिपलिया बाज खां और बिहारी बस्ती।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक: अयोध्या नगर (C, D, E, F सेक्टर), साकेत नगर, अलकापुरी और संत आसाराम नगर।
- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक: कटारा हिल्स, अरविंद विहार, बाग मुगालिया एक्सटेंशन और अमलतास टॉवर।
चिनार ड्रीम सिटी, रेलवे कॉलोनी और आनंद विहार जैसे इलाकों में भी दोपहर तक बिजली बाधित रहेगी। मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही सप्लाई दोबारा शुरू कर दी जाएगी।



