आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

रीवा में दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत, 8 बच्चे दबे

रीवा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से चपेट में आकर 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे। घटना गढ़ कस्बे की है। यहां सन राइज स्कूल के पास हादसा हुआ है। 8 बच्चे और 1 महिला मलबे में दब गए थे। मलबे से निकालकर बाकी के 4 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दो भाइयों के बीच विवादित थी दीवार
विधायक नरेंद्र प्रजापति ने बताया, ‘दीवार जर्जर हालत में थी। दो नामदेव भाइयों की ये दीवार थी। उनके बीच विवाद था कि इसे कौन हटाएगा। स्कूल संचालक और पेरेंट्स इसे गिराने का कह चुके थे। शनिवार को बारिश की वजह से दीवार ढह गई। दीवार जिनकी है, उन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

इन बच्चों की हुई मौत

  • अंशिका गुप्ता (5) पिता सुरेंद्र गुप्ता
  • मान्या गुप्ता (7) पिता वीरेंद्र गुप्ता
  • सिद्धार्थ गुप्ता (5) पिता वीरेंद्र गुप्ता
  • अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770