भोपाल। शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में सोमवार को बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस का काम किए जाने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक की कटौती की जाएगी।
बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस के चलते विपश्यना सेंटर, टीटी नगर, न्यू मार्केट, और अशोका गार्डन जैसे बड़े रहवासी और व्यापारिक क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि परेशानी न हो।
प्रमुख इलाकों में कटौती का समय
- सुबह 9 से 11 बजे तक विपश्यना सेंटर एवं आसपास।
- सुबह 9.30 से दोपहर 1.30 बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक न्यू मार्केट, अपेक्स बैंक एरिया, टीन शेड एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सुहागपुर, हिनोतिया, सुभालय सुहागा, अर्थ डायनेस्टी, फेथकलां, नरेला हनुमंत, गुरारीघाट, रतनपुर सड़क, पिपलिया केशो, सेज ग्रीन सिटी, ऑस्ट्रिया कॉलोनी, सेज ग्रीन, अपनी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, अशोका गार्डन, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नवी बाग, आराधना नगर, रतन कॉलोनी, मोतीलाल नगर, कृष्णा कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।



