Saturday, October 3, 2026
29.3 C
Bhopal

भोपाल: हवाला के 55 लाख की लूट का खुलासा, 12 गिरफ्तार; सट्टे के कर्ज ने अकाउंटेंट को बनाया मास्टरमाइंड

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके स्मार्ट सिटी रोड पर हुई 55.50 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड अकाउंटेंट समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 लाख रुपये नकद, दो बाइक, एक स्कूटी, एक ऑटो और 9 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

​ऑनलाइन सट्टे की लत ने दिलाई सलाखें

​पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, लूट की इस साजिश का मुख्य सूत्रधार गौरव चेतवानी है। गौरव पेशे से अकाउंटेंट है और उसे ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। सट्टे में करीब 5 लाख रुपये हारने के बाद उस पर कर्ज बढ़ गया था। उसे जानकारी थी कि शहर में हवाला की बड़ी रकम इधर-उधर भेजी जाती है। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट का ताना-बाना बुना।

आरोपियों के कब्जे से करीब 35 लाख रुपए कैश जब्त।
​रेकी के बाद वारदात को अंजाम

​7 मार्च की रात करीब 9:30 बजे जब दिव्यांग बरोट हवाला की रकम लेकर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने पॉलिटेक्निक चौराहे से उनका पीछा किया। आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास आरोपियों ने वाहन अड़ाकर उन्हें रोका और चाकू की नोक पर 55 लाख से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस गिरोह तक पहुँचने में कामयाब रही।

​इनकी हुई गिरफ्तारी

​पकड़े गए आरोपियों में गौरव चेतवानी के अलावा हैदर उर रहमान, फाजिल, अलफेज, मुज्जमिल, शान, सोहेल, अनवर, अब्दुल नवेद, शानू, सलमान और फैसल शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्य फरदीन, जावेद और आसिम की तलाश में जुटी है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img