Saturday, October 3, 2026
29.3 C
Bhopal

बीटेक छात्र ने वीडियो कॉल पर दी जान, पिता का आरोप— रिश्तेदार ने हड़पे थे 1.30 लाख

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक बीटेक थर्ड ईयर के छात्र मोहम्मद इफ्तिखार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दिल दहला देने वाली बात यह है कि छात्र ने सुसाइड का यह खौफनाक कदम अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल पर लाइव दिखाते हुए उठाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने छात्र की मौत के पीछे एक रिश्तेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

​रुपयों के लेनदेन और प्रताड़ना का मामला

​मृतक के पिता मोहम्मद नवाब अली ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने डिग्री दिलाने के नाम पर इफ्तिखार से 1.30 लाख रुपए ऐंठे थे। पिता का आरोप है कि जब भी इफ्तिखार अपने पैसे वापस मांगता, तो आरोपी उसे धमकाता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी तनाव के चलते उनके बेटे ने जान दे दी। हालांकि, पिता ने फिलहाल कैमरे के सामने आरोपी रिश्तेदार के नाम का खुलासा नहीं किया है।

​वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड

​मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला इफ्तिखार रातीबड़ के एक निजी कॉलेज से बीटेक कर रहा था। पुलिस के अनुसार:

  • ​घटना के वक्त इफ्तिखार कमरे में अकेला था।
  • ​रात करीब 2 बजे तक वह अपनी महिला मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
  • ​बातचीत के दौरान ही उसने फांसी लगा ली। दोस्त ने तुरंत इफ्तिखार के अन्य साथियों को सूचना दी, लेकिन जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।
​जांच के घेरे में मोबाइल और कॉल रिकॉर्ड्स

​अशोका गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है:

​”मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मोबाइल का लॉक खुलने और महिला मित्र के बयान दर्ज होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पिता के आरोपों को भी जांच में शामिल किया गया है।”

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img