Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

रिटायर्ड कर्मचारी के घर से 50 हजार की चोरी

रतलाम के डीडी नगर पुलिस थाना परिसर के सामने बने सांची दुग्ध संघ के क्वार्टर में बुधवार रात चोरी हो गई। अज्ञात बदमाश दरवाजे का नकूचे तोड़कर घर में घुसे। 50 हजार नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मकान मालिक विजयकुमार अस्थाना सांची दुग्ध संघ से रिटायर्ड है।

सांची दुग्ध संघ के परिसर में बने क्वार्टर में रहते है। बुधवार से शुरू हुए पर्युषण पर्व के चलते वह मोहन टॉकीज क्षेत्र में गए थे। गुरुवार सुबह 7 बजे जब वह वापस लौटे। तो घर के नकूचे टूटे मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। पलंग पेटी को भी पलटा रखा था।

अलमारी के लॉकर को तोड़ा चोरों ने घर में रखी अलमारी का लॉक तोड़ लॉकर और रसोईघर तक खंगाला। चोरों ने घर में से चांदी के लक्ष्मी जी व गणेश जी की सिक्के, दो सोने के सिक्के एक-एक ग्राम व कपड़े समेत अन्य ज्वेलरी चुरा ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनाक्रम की जांच की।

पुलिस को दी चुनौती जिस स्थान पर चोरी हुई है उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना है। सांची दुग्ध संघ के गार्ड का रूम भी है। ऐसे में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। डीडी नगर पुलिस थाना ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img