Thursday, February 19, 2026
25.1 C
Bhopal

2.5 लाख रुपए नकद, 2.5 लाख की सोने की चेन लूटने वाले 6 गिरफ्तार

सीहोर पुलिस ने रविवार को 24 घंटे पहले हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.5 लाख रुपए नकद, 2.5 लाख की सोने की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई। कार समेत कुल 12 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

घटना 15 अगस्त की है। पीड़ित पिंटू उर्फ दुर्गादास साकोरे नागपुर का रहने वाला है। वह सलकनपुर में इलाज कराने आया था। आरोपियों ने उसे बहाने से सुनसान जगह बुलाया और उसकी कार के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया।

रेहटी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शाहगंज की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मारुति अर्टिगा कार को रोका। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की बात कबूल कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश नाथ उर्फ गोस्वामी, सुंदर नाथ, शिवनाथ, सुरेंद्र सारवाना, देवेंद्र नाथ और भुजवल नाथ शामिल हैं। सभी आरोपी नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं। मामला थाना रेहटी में धारा 309 (6) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

Hot this week

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

निशातपुरा: पोर्च में खड़ी नई स्कॉर्पियो चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज करने में लगाए 4 दिन

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरों...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

Topics

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img