Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

झाड़-फूंक के चक्कर में गई युवक की जान

कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के बूढ़ा देवगांव में अंधविश्वास की एक और घटना सामने आई है। जहरीले कीड़े के काटने से 25 वर्षीय मख्तर पारधी की मौत हो गई। शनिवार-रविवार की रात को कीड़े के काटने के बाद परिवार ने युवक को अस्पताल ले जाने की बजाय बरही के पिपरिया गांव में झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास ले गए।

घंटों तक चली झाड़-फूंक से युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे कटनी शहर लाए। दो निजी अस्पतालों ने गंभीर हालत देखकर इलाज से मना कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया।

कटनी जिले में यह अंधविश्वास का पहला मामला नहीं है। 7 अगस्त को सांप के काटने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी। एनकेजे क्षेत्र के जुगियाकाप में भी एक युवक को सांप के काटने पर गुनिया मोबाइल पर मंत्र पढ़कर झाड़-फूंक कर रहा था।

रीठी थाना पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img