Tuesday, March 31, 2026
22.8 C
Bhopal

इंदौर में महिला भिखारी के पास मिले 75 हजार कैश

इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने एक महिला भिखारी का रेस्क्यू किया। उसके पास 75 हजार रुपए कैश मिलने पर हर कोई चौंक गया। महिला ने अफसरों से कहा कि ये मेरे एक हफ्ते की कमाई है। इतनी रकम मैं हर 10-15 दिन में भीख मांगकर जमा कर लेती है। प्रशासन ने महिला को उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेज दिया।

दरअसल, कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे। इस पर महिला और बाल विकास विभाग की टीम अभियान चला रही थी। बुधवार को अलग-अलग टीमों ने 300 से ज्यादा भिखारियों को रेस्क्यू किया। उन्हें पुनर्वास के लिए भेजा।

प्रशासन की टीम ने 300 से ज्यादा भिखारियों का रेस्क्यू कर उन्हें पुनर्वास के लिए भेजा।

शनि मंदिर के पास भीख मांगती मिली महिलामहिला बाल विकास विभाग की टीम ने बुधवार को बड़ा गणपति और राजवाड़ा में रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान शनि मंदिर के पास एक महिला दिखाई दी। टीम ने जब जांच की तो उसके पास 74,768 रुपए मिले। यह महिला अकसर शनि मंदिर, जैन मंदिर सहित आसपास के क्षेत्रों में भिक्षा मांगती देखी गई है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img