Tuesday, February 24, 2026
20.8 C
Bhopal

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को DA एरियर का इंतजार, जानिए क्या है नया अपडेट

7th Pay Commission । केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मोदी सरकार कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान के तौर पर 2 लाख रुपए वन टाइम सेटलमेंट पर 18 महीने का DA एरियर दे सकती है। हालांकि सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। केंद्रीय कर्मचारी लगातार जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर देने की मांग कर रहे हैं।

कर्मचारियों को उम्मीद, सरकार जल्द लेगी फैसला

सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि मोदी सरकार DA एरियर देने पर विचार करेगी और जल्द ही कोई समाधान निकालेगी। JCM की राष्ट्रीय परिषद के सचिव (स्टाफ पक्ष) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि परिषद ने केंद्र सरकार से मांग रखी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिव से बातचीत जारी है, लेकिन बजट आवंटन के बाद ही इस पर कोई समाधान निकाला जा सकता है। मजदूर संघ की मांग है कि महंगाई भत्ते के बकाया का एकमुश्त भुगतान किया जाए।

DA एरियर के मिलेंगे 2 लाख

लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपए से 37,000 रुपए के बीच होगा, वहीं लेवल-13 के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक की गणना की जाती है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img