Saturday, July 11, 2026
27.4 C
Bhopal

देश में कोरोना का हाल: पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 58,077 नए मामले, 657 की मौत

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना वायरस के मामले अब घटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 58 हजार 77 केस सामने आए हैं। जबकि 687 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की तुलना में आज (शुक्रवार) 13.4% कम केस दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख 97 हजार 802 हो गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ाकर 5 लाख 7 हजार 177 हो गई है।

172 करोड़ वैक्सीन लगी

टीकाकरण मुहिम के तहत अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की करीब 172 करोड़ डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 48 लाख 18 हजार 867 खुराक दी गई। जिसके बाद वैक्सीन की 172 करोड़ 79 लाख 51 हजार 432 डोज दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिको 1.64 करोड़ से अधिक लोगों को बूस्टर डोज लगाए गए हैं।

विदेश से आने वालों का क्वारेंटाइन खत्म

केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले छात्रों के लिए कोविड गाइडलाइन में संशोधन किया। अब विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन तक खुद अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विदेश से आने वालों के लिए 7 दिन का अनिवार्य क्वारेंटाइन खत्म कर दिया गया है। कोविड-19 प्रभावित देशों के लिए एट-रिस्क टैग भी हटा दिया गया है। नए निर्देशों के अनुसार विदेश से आने वालों को बीते 14 दिन के यात्रा इतिहास सहित एक घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना होगा।

पीएम केयर्स से 7690 करोड़ मंजूर

पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल कोरोना वायरस से बचाव और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए किया जा रहा है। कोविड से राहत संबंधित उपायों के लिए 7690 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार इसका बड़ा हिस्सा खर्च किया जा चुका है। देश के सभी जिलों में 1200 ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए। 50 हजार वेंटीलेटर खरीदे गए हैं। वहीं प्रवासी कल्याण के लिए 1 हजार करोड़ और वैक्सीन की खरीद के लिए 1392 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की गई।

Hot this week

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल: शादी के लिए रखे 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी, 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 17 दिन पहले हुई...

भोपाल: निगम की दुकानों के ऊपर बन रहा पार्षद का अवैध दफ्तर जमींदोज

​भोपाल। आनंद नगर में शुक्रवार सुबह नगर निगम की...

Topics

भोपाल में साइबर ठगी और धोखाधड़ी: दो मामलों में 33 लाख रुपए का चूना

​भोपाल: राजधानी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के...

भोपाल कलेक्ट्रेट में मास्टर प्लान को लेकर हंगामा: जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस

​भोपाल: भोपाल कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मास्टर प्लान और...

पूर्व आईएएस नियाज खान का विवादित बयान: पहनावा बदलने की दी सलाह

​ ​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img