Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

दहेज हत्या के मामलों में 86% का इजाफा; 57% बढ़ गई महिलाओं की हत्या

भोपाल में साल 2023 के मुकाबले 2024 में कुल अपराधों में 3% की कमी आई है। इस साल कुल महिला अपराधों में भी 3% की गिरावट दर्ज की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2023 में 14351 गंभीर अपराध दर्ज हुए थे। 2024 में 13988 गंभीर अपराध दर्ज हुए हैं। इस लिहाज से 2024 में 363 गंभीर अपराध कम हुए हैं। माइनर एक्ट में जरूर 15 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी 16 फीसदी तक कम हुई।

हालांकि, महिलाओं की हत्या के मामले 57% तक बढ़े हैं। दहेज हत्या के मामलों में भी रिकॉर्ड 86% तक की बढ़त दर्ज की गई है। हत्या और अपहरण के मामले भी 16% बढ़े हैं।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र का कहना है-

ओवरऑल अपराध घटे हैं। पुलिस लगातार ग्राउंड पर काम कर रही है। कुछ अपराध हैं, जो नहीं घटे हैं। इनमें कमी लाने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे।

दो गुने हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले

इस साल एनडीपीएस एक्ट में 167 कार्रवाई हुईं। 2023 में 111 मामले सामने आए थे। आंकड़ों के लिहाज से ड्रग्स तस्करी में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। 2023 में जुआ एक्ट की 493 कार्रवाई थी। साल 2024 में 365 जगह जुआ पकड़ा गया। इसी तरह सट्‌टा एक्ट की 2023 में 463, 2024 में 263 कार्रवाई हुई।

कॉपीराइट में 200 फीसदी का इजाफा

कॉपीराइट एक्ट के मामलों में 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस एक्ट में इस साल 6 कार्रवाई हुई, जबकि 2023 में सिर्फ 2 मामले थे। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में इस साल एक मामला सामने आया है। पिछले साल एक भी मामला नहीं था।

2023 और 2024 में इतने अपराध हुए

अपराध20232024बढ़त/कमी
हत्या313616% बढ़त
अपहरण59268916% बढ़त
हत्या का प्रयास765034% कमी
डकैती0002100 बढ़त
चेन लूट070443% कमी

अन्य लूट553536% कमी
लूट का प्रयास0100100% बढ़त
सादा चोरी60949119% कमी
वाहन चोरी1546162605% बढ़त
फिरौती के लिए अपहरण050420% कमी
बलात्कार3122994% कमी

बलवा261831% कमी
कुल अपराध14351139883% कमी

2023 और 2024 में इतने महिला अपराध

अपराध20232024बढ़त/कमी
हत्या071157% बढ़त
हत्या का प्रयास080538% कमी
दहेज हत्या070386% कमी
अपहरण37646022% बढ़त
शीलभंग45337118% कमी
साधारण चोट1236944% कमी
गंभीर चोट060433% कमी
अन्य लूट050980% बढ़त
चेन लूट060183% कमी
सामूहिक बलात्कार0200100% कमी
धारा 306181517% कमी
498- प्रताड़ना57548915% कमी
दहेज एक्ट220386% कमी
गाली-गलौज1111123211% बढ़त
अन्य मामले1562222% कमी
कुल अपराध318531013% कमी

Hot this week

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img