Wednesday, June 17, 2026
36.4 C
Bhopal

साढ़े बारह हजार रुपए रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

रावनवाड़ा पंचायत में पाइपलाइन बिछाने के बाद बिल पास करने के नाम पर ठेकेदार से 12 हजार 500 की रिश्वत मांगना सरपंच-सचिव को महंगा पड़ गया। आज (सोमवार) लोकायुक्त टीम ने आरोपी सरपंच-सचिव को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, नियाज अहमद खान पिता मुमताज अहमद खान (32) निवासी रावनवाड़ा ने ग्राम पंचायत में 6 पुलिया बनवाई थी। जिसमें पाइपलाइन बिछाई गई, उसी के 90 हजार रुपए का बिल ठेकेदार को पास करवाना था।

इसके एवज में सरपंच अरुण कुमार नावेद एवं सचिव राजकुमार सोनी 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे। पिछले दो महीने से ठेकेदार परेशान था। नियाज ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से कर दी। सबूत के तौर पर रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी।

जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने आज शाम पंचायत भवन में रिश्वत ले रहे सचिव राजकुमार सोनी को 12 हजार 500 की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Hot this week

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

भोपाल: 15 साल से प्लॉट के लिए दर-दर भटक रहे रोहित हाउसिंग सोसायटी के 300 सदस्य

​भोपाल। राजधानी की रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300...

Topics

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img