Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

8वीं फेल दो बदमाश छाप रहे थे नकली नोट

ग्वालियर में नकली नोट बनाते हुए पकड़े गए दोनों बदमाश 8वीं फेल हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी पर अच्छी पकड़ रखते हैं। जितनी सफाई से ये नकली करेंसी बना रहे थे, उसे देख एक बार तो क्राइम ब्रांच भी हैरत में पड़ गई थी। बदमाशों ने अब तक की पूछताछ में ग्वालियर के गुरु का नाम बताया है।

गुरु ने ही इन्हें नकली नोट बनाने का तरीका बताया। लेकिन, उसके बताए तरीके में कुछ कमियां थीं। जैसे- नोट में क्या ऐसे साइन होते हैं, जिन्हें आम लोग चेक कर नोट की पहचान कर सकते हैं, इसे इन्होंने इंटरनेट से समझा। इंटरनेट के जरिए ही सीखकर इन कमियों को दूर किया।

सब कुछ अच्छी तरह सीखा। दो महीने पहले ग्वालियर शहर के जागृति नगर में किराए पर रूम लेकर नकली नोट छापने लगे। ग्वालियर-चंबल में नकली नोट के कारोबार को फैलाना शुरू कर दिया। इनका मकसद पूरे प्रदेश में नकली नोट का किंग बनना था। 2 महीने में ही 4 लाख से ज्यादा रुपए इन्होंने मार्केट में चला भी दिए।

पुलिस ने अशोक माहौर (लेफ्ट) और अंसार अली (राइट) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि इनके साथ और भी लोग हो सकते हैं।

पुलिस ने अशोक माहौर (लेफ्ट) और अंसार अली (राइट) को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि इनके साथ और भी लोग हो सकते हैं।

दोनों आरोपी भिंड के रहने वाले

क्राइम ब्रांच के एएसपी शियाज केएम के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर जनकगंज के जागृति नगर में रेकी की, इसके बाद रविवार देर रात रेड की। यहां किराए के कमरे से दोनों आरोपी को पकड़ा। आरोपी अंसार अली भिंड के पवई गांव, तो अशोक माहौर भिंड के दंदरौआ मौ का रहने वाला है। अंसार अली पर पहले से ही 4 धोखाधड़ी और एक वाहन चोरी का मामला दर्ज है। 2 लाख रुपए अशोकनगर में चला चुके हैं।

श्योपुर में उन्होंने नोटों की एक खेप भेजी है। इसके बाद अब अभी जो तैयार माल (1.86 लाख रुपए) पुलिस ने बरामद किया है, उसे गुना में खपाया जाना था। पुलिस को आशंका है कि जितना ये बता रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा नोट खपा चुके हैं। इनको पूरा गणित पता है कि कैसे नोट बनाकर कहां खपाने हैं।

पकड़े गए नकली नोटों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम और एएसपी शियाज केएम। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। और भी खुलासों की उम्मीद है।

पकड़े गए नकली नोटों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम और एएसपी शियाज केएम। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। और भी खुलासों की उम्मीद है।

छोटे शहरों से की शुरुआत

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका मकसद था कि वे ग्वालियर-चंबल अंचल से शुरुआत कर पूरे प्रदेश में नकली नोट का रैकेट फैला दें। पहले उन्होंने ग्वालियर – चंबल अंचल के छोटे शहरों से शुरुआत की। वे ज्यादातर छोटे नोट 50, 100, 200 रुपए के नोट चलाते थे। इन नोट पर आदमी ज्यादा ध्यान नहीं देता है और जेब में रख लेता है। 500 का नोट बड़े शहर में चलाते।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img