Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

थाना ऐशबाग पुलिस की गिरफ्त में शातिर वाहन चोर, 4 दो पहिया वाहन किये बरामद

गुंडे, बदमाशो व वाहन चोरो की धरपकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 27/05/22 को दौराने मुखबिर की सूचना पर पद्मनाभ नगर पार्क के पास पहुचा जहां पर एक लडका पार्क के पास खडी मोटर सायकलों में तांक झांक रहा था जिसे हमराह स्टाफ व राहगीर गवाहान की मदद से पकडा। जिससे नाम पता पूछा जिसने अपना नाम फैजान खांन पिता फिरोज उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रं.-62 कोकता हताईखेडा थाना बिलखिरिया, भोपाल का होना बताया जिससे पद्मनाभ नगर में घूमने संबंध में पूछताछ करने पर इधर उधर की बाते बताने लगा, जिसे हमराह स्टाफ पुलिस सहायता केन्द्र प्रभात चौराहे लेकर आये जहां हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि थाना ऐशबाग क्षेत्र से लगभग 15 दिन पहले एक सफेद रंग की एक्टिवा जिसका नंबर MP04-SR-4017 काली मंदिर के सामने से एवं लगभग 10 दिवस पहले कब्रिस्तान के सामने गली से मनकाश के आहते से स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रं.-MP04-ZM-2037 चोरी करना बताया, जिसे अपने दोस्त आयुष उर्फ अंकित एवं अभय नि. चौकी के पास आनंद नगर को बेचना बताया।उक्त दोनों वाहन थाना ऐशबाग के अपराध क्रमांक-249/22, व 237/22 धारा 379 भादवि. का मशरूका होने से हमराह स्टाफ चौकी के पास आनंद नगर पहुँचकर आरोपी द्वारा बतायी गई वाहन एक सफेद रंग की एक्टिवा नंबर MP04-SR-4017 आयुष से व स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्रं.-MP04-ZM-2037 अभय से जप्त किया। बाद आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा 02 अन्य दो पहिया वाहन चोरी करना बताया जिसे हमराह स्टाफ के साथ ले जाकर एक्टिवा क्रं.-MP39-MM-5183 व स्पलेण्डर क्रं.-MP04-UM-2906 मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना वापस आया। आरोपीगण के कब्जे से कुल 3,50,000/- रूपये का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। *गिरफ्तार आरोपियों के नामः-* 1.फैजान खांन पिता फिरोज उम्र 19 वर्ष नि. वार्ड क्रं.62 कोकता हताईखेडा थाना बिलखिरिया,भोपाल 2.आयुष उर्फ अंकित पिता अनिल पवार उम्र 20 वर्ष नि. चौकी के पास आनंद नगर पिपलानी भोपाल 3.अभय पिता दीपचंद डिगरसे उम्र 20 वर्ष नि. चौकी के पास आनंद नगर पिपलानी,भोपाल *जप्त मशरूका-* 1. एक्टिवा क्रमांक – MP04-SR-4017 2. एक्टिवा क्रमांक- MP39-MM-5183 3. स्पेलेण्डर क्रमांक- MP04-ZM-2037 4. स्पेलेण्डर क्रमांक- MP04-UM-2906 कुल कीमती – 3,50,000/- रूपये उपरोक्त अपराधियो की गिरफ्तारी में थाना ऐशबाग के एसएचओ मनीष राज सिंह भदौरिया , सउनि0 बाबूजी माथुर, प्रआर सलमान खांन , प्रआर असलम खांन, प्रआर संतोष मंदरे, आर. यासिर खांन, आर. अजय शर्मा व आर. राधेश्याम की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img