Wednesday, November 25, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में CGST का बड़ा एक्शन: तीन बड़े फिटनेस क्लबों और जिमों में मारा छापा, 1 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी

​भोपाल। राजधानी भोपाल में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) की इन्वेस्टिगेटिव विंग ने टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शहर के तीन प्रमुख फिटनेस क्लबों और जिमों पर एक साथ छापेमारी कर 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। अधिकारियों ने मौके पर ही रिकवरी की कार्रवाई करते हुए तुरंत नकद और आईटीसी (ITC) के जरिए राशि जमा कराई है।

​किन जिमों पर हुई कार्रवाई?

​जांच के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन में जिन फिटनेस सेंटर्स द्वारा कम जीएसटी चुकाना पाया गया, वे इस प्रकार हैं:

  • ​गोल्ड्स जिम (बावड़िया कलां): यहां 25.46 लाख रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई, जिसमें से 22.53 लाख रुपए नकद जमा कराए गए।
  • ​फिटब्लिश (रानी कमलापति स्टेशन के सामने): इस सेंटर पर सबसे बड़ी 70.57 लाख रुपए की टैक्स चोरी सामने आई, जिससे 4.79 लाख रुपए नकद वसूले गए।
  • ​फिटनेस मार्क (कोलार): इस सेंटर पर 4.73 लाख रुपए की जीएसटी बकाया निकली, जिसके बाद संचालक से 4.49 लाख रुपए नकद जमा कराए गए।

​कैसे की गई वसूली?

​सीजीएसटी टीम ने कुल 1 करोड़ रुपए की इस राशि में से 31.82 लाख रुपए नकद जमा कराए हैं, जबकि शेष 68.20 लाख रुपए आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के माध्यम से वसूले गए हैं। शेष बकाया राशि की वसूली के लिए भी विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करेगा।

​एक महीने पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

​गौरतलब है कि सीजीएसटी विभाग द्वारा जिमों पर शिकंजा कसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे ठीक एक महीने पहले भी टीम ने राजधानी के ‘फिटनेस 365 डिग्री’ पर छापा मारकर 1 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली थी, जिसके बाद जिम संचालक ने 50 लाख रुपए टैक्स के रूप में जमा किए थे। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से शहर के अन्य फिटनेस संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।

Hot this week

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...

विवाद के बाद पत्नी ने की पति की हत्या, साले और भांजे ने जंगल में फेंका शव

भोपाल। परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बगोनिया में...

जबलपुर में मोपेड की डिक्की से 32 लाख रुपये जब्त, दो युवक हिरासत में

जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img