Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

5 नगर निगम में बगावत झेल रही BJP, कांग्रेस में भी कलह; 3 बजे के बाद तस्वीर होगी साफ

मध्यप्रदेश में बुधवार, 22 जून का दिन राजनीति की नजर से अहम है। नगरीय निकाय चुनाव में चलते दोपहर 3 बजे तक ‘नाम वापसी’ होगी। यानी, मेयर-पार्षद के कैंडिडेट्स नॉमिनेशन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत सभी 16 नगर निगम में BJP-कांग्रेस के कैंडिडेट्स के साथ कई बागी भी मेयर-पार्षद के लिए मैदान में डटे हुए हैं। खासकर रतलाम, कटनी, सागर, छिंदवाड़ा और सतना नगर निगम में बीजेपी मेयर पद को लेकर बगावत झेल रही है, जबकि कांग्रेस में भी कलह है। यही हाल नगर पालिका और नगर परिषद में पार्षदों को लेकर भी है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां डेमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। ताकि, अपनी ही पार्टी के बागी कैंडिडेट्स के लिए चुनौती न बने। इधर, बीजेपी ने फरमान जारी किया है कि बागियों ने नॉमिनेशन वापस नहीं लिया तो 6 साल के लिए निष्काषित किए जाएंगे।18 जून तक नॉमिनेशन जमा हुए थे। बीजेपी-कांग्रेस के साथ ‘आप’, BSP, जनता दल समेत अन्य पार्टियों के कैंडिडेट्स और निर्दलियों ने भी नॉमिनेशन जमा कर दिए थे। इन निर्दलीय प्रत्याशियों में टिकट न मिलने से नाराज बीजेपी-कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। इन्हीं से नॉमिनेशन वापस लेने के लिए पार्टी के सीनियर नेता ऐढ़ी-चोंटी का जोर लगा रहे हैं। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां मेयर के 11 कैंडिडेट है, जबकि पार्षद के लिए 810 नामांकन जमा हुए। ऐसी ही स्थिति इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, देवास समेत नगरीय निकायों में है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img