Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

इस्तीफे की अटकलों के बीच उद्धव कोरोना पॉजिटिव; कमलनाथ से भी नहीं मिले

महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ की मुलाकात मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से नहीं हो पाई। कमलनाथ उद्धव से मिलने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहुंचे। वहां से बाहर निकलते वक्त उन्होंने जानकारी दी कि उद्धव ठाकरे कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए अब वे उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे और वे अब NCP सुप्रीमो शरद पवार से मिलने जा रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक वर्चुअल तरीके से शुरू हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक बहुमत की संख्या नहीं होने की स्थिति में उद्धव इस्तीफा दे सकते हैं। इधर, चर्चा हैं कि महाविकास अघाड़ी सरकार विधानसभा भंग करने की सिफारिश भी कर सकती है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इसके संकेत दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- महाराष्ट्र में जो पॉलिटिकल हलचल है, वो विधानसभा भंग करने की दिशा में बढ़ रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img