इंदौर:
भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने के आरोप में एक युवती की शिकायत पर उसके दोस्त यशार्थ जाधव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, बाणगंगा क्षेत्र निवासी युवती की पहचान वर्ष 2018 में फेसबुक के जरिए शुभम पैलेस कॉलोनी निवासी यशार्थ (पुत्र मगनसिंह जाधव) से हुई थी। युवती का आरोप है कि जुलाई 2025 में आरोपी ने उसे रिंग रोड स्थित एक होटल में मिलने बुलाया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।
इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगा और जुलाई 2026 में साफ इनकार करते हुए मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। परेशान युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




