Wednesday, April 29, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में रौबदार पुलिसकर्मी का चालान कटा

Bhopal. चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह पुलिस लिखा होने के बाद भी छोड़ा गया।भोपाल में रौब दिखाने वाले एक पुलिसकर्मी पर चालानी कार्रवाई की है। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान बनाया गया है। पुलिसकर्मी की बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह पुलिस लिखा था। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे जाने दिया था। इस पर आम लोगों ने नाराजगी जताते हुए उसका वीडियो बना दिया था। इसकी सूचना जब अधिकारियों को लगी तो उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में ACP (एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस) सचिन अतुलकर ने बताया कि गाड़ी की नंबर प्लेट पर नियमानुसार नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती है। एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मोटर साइकिल पर नंबर प्लेट की जगह पुलिस लिखा दिखा है। बाइक पर मोडीफाइ की गई है। वीडियो की सत्यता की जांच कर रहे हैं। अगर कार्रवाई के बिना छोड़ा गया है, तो चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img