Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर BJP का कब्जा

भोपाल जिला पंचायत के 3 कांग्रेस सदस्यों की क्रास वोटिंग कराकर बीजेपी ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस से बागी रामकुंवर गुर्जर अध्यक्ष बन गई हैं। गुर्जर ने कांग्रेस कैंडिडेट रश्मि भार्गव को एक वोट से हरा दिया। जीत की घोषणा होते ही भाजपाईयों में खुशी की लहर छा गई है तो कांग्रेस हमलावर हो गई है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोर्ट में जाने की बात भी कही जा रही है। इधर, कांग्रेस ने अपने बागी सदस्यों को हटा दिया है। चुनाव के बाद बीजेपी-कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।दोपहर 2.34 बजे गुर्जर के अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह, विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा उन्हें लेने अंदर पहुंचे। जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद वे गुर्जर को साथ में लेकर आए। मंत्री सारंग नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुर्जर को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए।इससे पहले करीब 4 घंटे तक हंगामा चलता रहा। ऐनवक्त कांग्रेस की रामकुंवर गुर्जर, बिजिया राजौरिया समेत कुछ सदस्यों ने पाला बदल लिया। मंत्री भूपेंद्र सिंह-विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री अपनी गाड़ी में सदस्यों को लेकर पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसे गुंडागिर्दी बताया तो मंत्रियों ने भी पलटवार किया। नए समीकरण बनने के बाद बीजेपी ने रामकुंवर गुर्जर को अध्यक्ष का कैंडिडेट घोषित किया तो कांग्रेस ने रश्मि भार्गव को मैदान में उतारा। दोपहर ढाई बजे बाद अधिकृत घोषणा होते ही अध्यक्ष को लेकर तस्वीर भी साफ हो गई। अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img