Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

पार्थ के 15 और ठिकानों पर छापे की तैयारी

Delhi.कोलकाता के जोका स्थित ESIC हॉस्पिटल में अर्पिता कार से पहुंची थीं। वहां पहुंचते ही गाड़ी में बैठकर रोने लगीं, उन्हें जवानों ने गाड़ी से नीचे उतारा तो रोड पर बैठ कर रोने लगीं।शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को शुक्रवार को तीसरी बार मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान अर्पिता मुखर्जी की तबीयत बिगड़ गईं। दरअसल, अर्पिता कार में ही रोने लगी और बाहर निकलकर सड़क पर बैठ गई। वहीं अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री पार्थ ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।120 करोड़ रुपए का है शिक्षक भर्ती घोटालाED ने कोर्ट में कहा है कि यह पूरा घोटाला 120 करोड़ रुपए का है। इसमें सिर्फ टीचर्स रिक्रूटमेंट के पैसे हैं। अभी ED की टीम 15 जगह और रेड कर सकती है। वहीं विधायक माणिक भट्टाचार्य ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर शुक्रवार को पेश होने से इनकार कर दिया।रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज भी मिलेED सूत्रों ने बताया कि पार्थ चटर्जी गिरफ्तारी के बाद 5 दिन तक केवल ग्रीन टी और बिस्कुट लेते रहे। बुधवार रात को उन्होंने दाल-रोटी खाई थी। गुरुवार शाम उनके चिनारपार्क और नयाबाद के फ्लैटों की भी तलाशी ली गई।सूत्रों के मुताबिक, इन जगहों से 2 रियल एस्टेट से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच में सामने आया है कि शिक्षक भर्ती घोटाले से मिली रकम रियल एस्टेट में लगाई जा रही थी। अर्पिता के फ्लैट से एक गोल्ड रिंग भी एजेंसी को मिली है, जिस पर P लिखा है। एजेंसी इस रिंग के बारे में भी उनसे सवाल करेगी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img