Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

विदिशा में नपा अध्यक्ष की रेस में मुकेश टंडन के करीबी का नाम सबसे आगे

कई बड़े नेता लगा रहे हैं अपने पार्षदों के लिए हाई लेवल पर सोर्स

कुछ नेताओं का दिल्ली तो कुछ का सीएम शिवराज से संपर्क

भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले मुकेश टंडन के करीबी पार्षद का अध्यक्ष बनना लगभग तय- सूत्र

नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब अध्यक्ष को लेकर रसाकशी चल रही है। कलेक्टर ने अधिसूचना जारी कर दी है। विदिशा और बासौदा का प्रथम सम्मेलन 8 अगस्त को होगा। अधिसूचना जारी होते ही। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चयन को लेकर पार्टी फोरम मंथन शुरू हो गया है। जो दावेदारी कर रहे हैं वह पार्टी में कुछ पुराने पदाधिकारी हैं और कुछ ऐसे दावेदार हैं जिनका सीएम से सीधा वास्ता है। वहीं कुछ दावेदार दिल्ली से जुडेÞ हुए हैं। कुल मिलाकर अध्यक्ष के चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

बता दें कि सामान्य वर्ग की ओपन महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस लिहाज से भाजपा की 14 महिला प्रत्याशी पार्षद बनकर सामने आए हैं। उनमें से 4 महिला पार्षद सामान्य वर्ग की हैं। 1 ओबीसी वर्ग में है इनमें से कुछ नाम ऐसे हैं कि जो अध्यक्ष बनने के लिए ही जिन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा था , जो अध्यक्ष की दौड़ में नाम सुर्खियों में है उनमें गीतांजलि संदीप डोंगर सिंह, सपना राजेश जैन और प्रीति राकेश शर्मा, कंचन तीरथप्रताप दरबार और रानू संतोष शर्मा प्रमुख रूप से है । वही कुछ ऐसे भी पार्षद प्रत्याशी थे। जो अध्यक्ष पद के दावेदारों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

उद्योगपति राकेश शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा का है अभी मुकेश टंडन के करीबी माने जाते हैं लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी और तब से मुकेश टंडन के करीबी माने जा रहे हैं और भाजपा की गतिविधियों में हमेशा शामिल रहते हैं। यह उद्योग व्यापार में पदाधिकारी हैं। इसके अलावा कंचन तीरथ दरबार का नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख रूप से लिया जा रहा है बता दें कि तीरथ दरबार भाजपा में सक्रिय रहे हैं। लेकिन प्रमुख पदों पर उन्हें जिम्मेदारी कम ही दी गई है। पूर्व के कार्यकाल में नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष के लिए उन्होंने दावेदारी की थी मुख्यमंत्री के कहने पर ही उन्होंने अपना दावा छोड़ा था। वर्तमान में तीरथ दरबार पार्टी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के करीबी माने जाते है।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img