Friday, June 19, 2026
33.5 C
Bhopal

छात्रा से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; प्रेग्नेंट हुई तो अर्बाशन कराया

इंदौर के तुकोगंज इलाके में एमबीए की छात्रा से होटल में बुलाकर रेप करने, अर्बाशन करवाकर धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी करीब डेढ़ साल से पीड़िता के साथ सबंध बना रहा था। जबकि दो साल पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि योगेश पुत्र सतीश चिता निवासी फतेहपुर राजस्थान पर 376, 376 2 एन, 506 आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी स्टेट बैंक में कर्मचारी है, उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एमबीए की स्टूडेंट है। 2022 में उसकी पहचान योगेश से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद वाट्सएप ​​​​​​और फोन पर बात होने लगी। करीब 4-5 महीने बाद योगेश ने कहा कि तुम अच्छी लगती हो, वह मिलने इंदौर आ रहा है। 1 अप्रैल 2023 को वह इंदौर आया, साउथ तुकोगंज इलाके की होटल कंचन में रूका। यहां मिलने बुलाया और बातचीत के दौरान जबरदस्ती की। उसे रोका तो कहा कि शादी करना है तो यह सब चलता है।

इस दौरान योगेश ने कुछ फोटो और वीडियो भी बनाए। इसके बाद कई बार इंदौर आकर होटल में मिलने बुलाता और वीडियो-फोटो का हवाला देते हुए संबंध बनाने की जिद करता।

प्रेग्नेंट हुई तो अर्बाशन करवा दिया छात्रा ने कहा कि योगेश द्वारा की जाने वाली जबरदस्ती के चलते वह गर्भवती हो गई। यह बात उसे बताई तो कहने लगा कि अर्बाशन करवा लो, इसके बाद शादी कर लेगे। 4 जून 2024 को उसने दवाई दी, जिससे गर्भ गिर गया। आखरी बार योगेश ने 22 जून 2024 को विजय नगर की होटल वॉव में आकर संबंध बनाए, शादी की बात करने पर उसने टाल दिया।

चुप रहने दी धमकी

जानकारी मिली कि योगेश ने शादी का झूठा वादा किया है। वह किसी अन्य लड़की के भी संपर्क में है, उससे शादी कर रहा है। 14 नवंबर योगेश को परिजन से बात करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया। उसने कहा कि अगर वह किसी को यह बात बताएगी या परिवार से संपर्क करेगी तो उसके फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। परिवार के साथ जाकर योगेश की शिकायत की।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img