Friday, June 19, 2026
33.5 C
Bhopal

जबलपुर में सुनार को नकली जेवर थमा गई महिलाएं:बदले में सोने की अंगूठी और दस हजार रुपए भी ले गईं

जबलपुर में 30-35 साल की दो महिलाओं द्वारा सराफा व्यापारी और उसके बेटे से ठगी का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं 20 नवंबर को सदर स्थित रूप श्रृंगार ज्वेलर्स के यहां गहने एक्सचेंज कराने पहुंची थीं।

महिलाओं की हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है। सराफा व्यापारी ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत कैंट थाना पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

नकली जेवर देकर ले गई सोने की अंगूठी और दस हजार कैश जानकारी के मुताबिक कैंट थाना अंतर्गत सदर स्थित रूप श्रृंगार ज्वेलर्स पर बुधवार दोपहर दो महिलाएं पहुंची। उन्होंने दुकान मालिक हर्षित सोनी से सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। एक अंगूठी पसंद करने के बाद महिलाओं ने दुकान संचालक से अंगूठी के बदले पुराने जेवरात देने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि आप वजन करवा लीजिए,अगर ज्यादा निकले तो हमें पैसे दे दीजिए।

दुकानदार महिलाओं की बातों में आ गया। उसने महिलाओं द्वारा दिए जेवरात चेक किए तो उन पर हॉलमार्क और सील लगी हुई थी। यहीं पर दुकानदार धोखा खा गया। उसने असली सोने की अंगूठी के साथ-साथ महिलाओं को दस हजार रुपए भी दिए। दोनों महिलाएं अंगूठी और रुपए लेकर चली गई। दुकान का कारीगर कुछ देर बाद आया। उसने जेवर चैक कर उनके नकली होने की जानकारी दी।

दोनों को बाजार में तलाशते रहे पिता-पुत्र कारीगर की बात सुनकर दुकान संचालक और उसके बेटे के होश उड़ गए। दोनों ने काफी देर तक महिलाओं को बाजार में तलाश किया, पर वह नहीं मिली। थक हार कर पिता-पुत्र कैंट थाने पहुंचे और ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ही महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि बातचीत में वो जबलपुर की ही लग रही थी। पीला सूट पहने महिला का का कहना था कि ये जेवरात शुद्ध सोने के हैं, पर पुराने हो गए हैं, इस वजह से बेचना चाहती हैं।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img