Sunday, April 26, 2026
30.6 C
Bhopal

नेशनल हेराल्ड के 16 ठिकानों पर छापे: सोनिया-राहुल से पूछताछ के बाद कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 16 ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई है।इस कार्रवाई के कुछ देर बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि कांग्रेस आप लोगों की है और आप कांग्रेस की ताकत हैं। हमें तानाशाह के हर फरमान से लड़ना है।राहुल ने कहा- जनता की आवाज दबाने की कोशिशED की कार्रवाई के दौरान ही राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज है, और आप कांग्रेस की ताकत। तानाशाह के हर फरमान से, जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश से हमें लड़ना है। आपके लिए, मैं और कांग्रेस पार्टी लड़ते आ रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। आज देश में किन मुद्दों पर विचार-विमर्श होना चाहिए, ये आप अच्छे से जानते हैं क्योंकि सरकार की हर गलत नीति का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है।’राहुल गांधी ने आगे लिखा, ‘ये सरकार चाहती है आप बिना सवाल किए तानाशाह की हर बात को स्वीकार करें। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं, इनसे डरने की और तानाशाही सहने की जरूरत नहीं है। ये डरपोक हैं, आपकी ताकत और एकता से डरते हैं, इसलिए उस पर लगातार हमला कर रहे हैं। अगर आप एकजुट हो कर इनका सामना करेंगे, तो ये डर जाएंगे। मेरा आपसे वादा है, न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे।’

Hot this week

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img