Wednesday, September 16, 2026
23.1 C
Bhopal

थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण एवं की गई कार्यवाही:-  दिनांक 18.10.2022 को 13.30 बजे के लगभग मृतक निमित मसकोले को मनोज किराना दुकान के पास गैस राहत कालोनी करोंद भोपाल मे गोलू उर्फ आशिफ, समीर व रेहान के द्वारा लोहे की धारदार छुरी, डंडो से मारपीट किया व गोलू उर्फ आशिफ व समीर ने लोहे की धारदार छुरी से जान से मारने की नियत से मृतक निमित मसकोले को बांई जांघ मे मारा एवं रेहान ने भी डंडे से पैरो मे मारा गया तीनो आरोपियों के द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट कर घटना स्थल से भाग गये। निमित का ब्लड अत्यधिक निकल रहा था जो कि बेहोश हो गया निमित को बेहोसी की हालात मे उसका भाई गोलू मसकोले को किसी अन्य व्यक्ति की कार मे इलाज हेतु हेतु पीपुल्स अस्पताल लेकर गया जहाँ पर डाँक्टरो के द्वारा मृत घोषित किया गया निमित की हत्या करने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना निशातपुरा मे अपराध क्रमांक 1058/22 धारा 302,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान चश्मदीद साक्षी गोलू उर्फ आयुश एवं निशा मसकोले एवं ममता मसकोले के कथनो मे तारिक एवं तालिब के द्वारा भी छुरी एवं डंडो से मारना बताया।   
 
               उक्त गंभीर घटना की गंभीरता को देखते वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा रुपेश दुबे व अन्य स्टाफ की एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु विशेष निर्देश दिया । उक्त टीम द्वारा तत्काल तलाश पतारसी कर हत्या के पाँचो को आरोपियो पकडकर विधिवत गिरफ्तार किया गया । 

आरोपी का नाम पता-

1- गोलू उर्फ आशिफ पिता सलीम खां उम्र 20 साल नि.एच 791 गैस राहत कालोनी हाऊसिंह बोर्ड भोपाल।

2-तारिक पिता बन्ने खां उम्र 19 साल नि.गली न.02 खतीजा मस्जिद के पास जनता नगर कालोनी करोंद भोपाल। 

3-तालिब पिता लतीफ उम्र 28 साल नि.नब्बू की दुकान के पास जनता नगर कालोनी करोंद।

4-रेहान पिता सफदर उम्र 18 साल नि. एच 88 गैस राहत कालोनी हाऊसिंह बोर्ड कालोनी करोंद भोपाल।

5-समीर पिता इफ्तेखार उम्र 22 साल नि.16 राजीव कालोनी जैन कालोनी के पीछे करोंद भोपाल।

मृतक का नाम – निमित मर्सकोले उम्र 25 साल 

सराहनीय योगदान-

                 उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक रुपेश दुबे , उनि मूलचंद मीना, सउनि छत्रपाल, प्र आर 1408 मोहन श्रेष्ठ, प्र आर 2774 वसीम खान, आर. 367 तारा राजपूत, आर 3498 राकेश मंडलोई, आर 1888 मनीष उपाध्याय, आर.960 चतर सिंह, 3500 मोहन पटेल की माहत्वपूर्ण भूमिका रही है । 

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img