Wednesday, September 16, 2026
24.1 C
Bhopal

MP बस हादसे में यूपी के 15 मजदूरों की मौत:सभी दिवाली मनाने घर जा रहे थे

मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। बस और ट्रेलर की टक्कर में यूपी के 15 यात्रियों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर हैं। ये दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

Hot this week

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

कोतवाली टीआई प्रभात गौड़ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

​भोपाल राजधानी में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img