Friday, November 20, 2026
25.1 C
Bhopal

रिपोर्ट्स में दावा, आफताब ने कोर्ट में जुर्म कबूला:वकील बोला- ऐसा कोई बयान नहीं दिया

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस रिमांड 4 दिन बढ़ा दी गई है। आफताब को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। जहां बहस हुई कि एक महीने बाद भी आफताब मर्डर का सिलसिलेवार ब्योरा नहीं दे पा रहा है। उसके बयान एक जैसे नहीं हैं। ये कोर्ट में आफताब की दूसरी वर्चुअल पेशी थी।

लीगल न्यूज वेबसाइट बार एंड बेंच और कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि आफताब ने कोर्ट में मर्डर की बात कुबूल ली। जज से कहा कि उसने उकसावे और गुस्से में श्रद्धा का मर्डर किया। यह भी कहा कि पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं। अब घटना याद करने में मुश्किल आ रही है।

ये रिपोर्ट्स सामने आने के करीब एक घंटे बाद अफताब के वकील अविनाश कुमार ने मर्डर के कुबूलनामे को अफवाह करार दिया। कैमरे पर बोले- आफताब ने ऐसा कोई कुबूनामा नहीं दिया है। ऐसा कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड में नहीं लिया गया है। हां, वह यह जरूर बताने की कोशिश कर रहा था कि श्रद्धा उसे उकसाती थी और दोनों के बीच झगड़े होते थे।

Hot this week

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img