Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

थाना छोलामन्दिर पुलिस को मिली सफलता

                    दिनांक 22/11/22 को रात्रि 3:42 बजे फरियादी महंत जगदीश दास त्यागी पिता स्वर्गीय राम गोपाल दास त्यागी उम्र 80 साल निवासी खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मैं खेड़ापति हनुमान मंदिर में महंत हूं खेड़ापति हनुमान मंदिर में पिछले 1 महीने से सोनू उर्फ भोलादास भी मंदिर के संत निवास में आकर रुका था जो दिनांक 21 /11/22 को समय लगभग सुबह 6:30 बजे पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखे नगदी ₹15000 एवं एक चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति वजन लगभग 1 किलो एवं तुलसी की माला जिसमें चांदी लगी है को चोरी कर ले गया है मेरे द्वारा जब घास वाले को पैसे देने के लिए पेटी देखा तो ताला टूटा हुआ था वहां पर पैसे नहीं थे एवं उसके साथ माला और मूर्ति भी नहीं थी रिपोर्ट पर थाना छोला मंदिर द्वारा अपराध क्रमांक- 565/22 धारा-454 ,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही का विवरण-

                    दौराने विवेचना फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर घटनास्थल के पास लोगो को हुलिया बता कर व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो मे फुटेज चैक कर आरोपियो की तलाश की गई जो मुखबिरो की सूचना एवं तकनीकी संसाधनो की मदद से मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टिटोरी घाट मालीखेड़ी हनुमान मंदिर के पास लुकता छिपता घूम रहा है मोके पर पहुच कर साधू भेष में घूम रहे व्यक्ति को हिकमत अमली से घेरावंदी से पकड़ा जिससे नाम पता पूछा जो अपना नाम सोनूउर्फ भोलादास गुर्जर पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 42 साल निवासी परेवाखेड़ा अरवलिया थाना ईंटखेड़ी भोपाल। जिसे राहगीर गवाहन के समक्ष खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत के कमरे में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ किया जो बमुश्किल से चोरी करना कबूल किया जिसका मेमोरेंडम लिया गया उसने बताया दिनांक 21/ 11 /22 को खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला के महंत जगदीश दास त्यागी के कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर एक चांदी जैसी धातु की लक्ष्मी जी की मूर्ति व नगद ₹15000 तथा एक तुलसी की माला जो चांदी जैसी धातु से एक दूसरे से जुड़ी हुई है, चोरी करना कबूल किया तथा अपने थैले से निकालकर उपरोक्त सामग्री जप्त किया ।

बरामद मशरूका

1-चोरी किये गए 15000/- हजार रुपए

2- एक चांदी की मूर्ती बजन 1किलो लगभग कीमती
(55000 हजार रुपये)

3- एक चांदी जड़ी तुलसी की माला कीमती लगभग( 5000 रुपये)
कुल कीमती मसरुका :-75000/- हजार रुपये लगभग

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-
1-सोनू उर्फ भोलादास गुर्जर पिता मांगीलाल गुर्जर उम्र 42 साल निवासी परेवाखेड़ा अरव थाना ईंटखेड़ी भोपाल।

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरी0- महेंद्र सिंह चौहान, सउनि- महावीर मिश्रा, सउनि-रूपेश नर्रे, आर0-जितेंद्र सिकरवार आर0-भरत शर्मा की अभिषेक (जोन-4 कार्यालय)महत्वपूर्ण भूमिका ।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img