Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

सनकी आशिक से टीचर परेशान

भोपाल में सिरफिरे ने महिला टीचर के परिवार का जीना मुश्किल रखा है। आरोपी धर्म छुपाकर महिला टीचर को प्रेम जाल में फंसा अब शादी का दबाव बना रहा है। जब लड़की को लड़के के क्रिश्चन होने का पता चला तो उसने शादी से मना कर दिया। तब से आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहा है। वह उसके घर पहुंचकर खिड़कियों से ताकझांक करता है। गाड़ियों में तोड़फोड़ कर चुका है। पीड़िता के पिता से मारपीट कर चुका है। अवधपुरी पुलिस ने महिला टीचर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, क्रिस्टल आईडियल सिटी अवधपुरी निवासी 26 वर्षीय युवती कटारा हिल्स इलाके में संचालित निजी स्कूल में टीचर हैं। मूलत: केरल की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ पूर्व में अभिषेक शर्मा भी सागर पब्लिक स्कूल गांधी नगर भोपाल में पढ़ाता था। जिससे मेरा परिचय हो गया। बाद में पता चला कि अभिषेक का चरित्र ठीक नहीं है। इस पर मैंने उससे दूरियां बना लगी। इसके बाद वह बार-बार मेरे मोबाइल नम्बर पर मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। 19 नवंबर को फोन कर मुझे अश्लील बातें करते हुए मेरे फोटो वायरल करने की धमकी दी। ये पूरी घटना मैंने अपने जीजा व दीदी को बतायी। इसके बाद अवधपुरी थाने में मामला दर्ज कराया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img