Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

टंट्या भील की जन्मस्थली पर राहुल गांधी की सभा

एमपी में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी आदिवासी जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली पर पहुंचे। राहुल गांधी यहां एक सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी मंच पर मौजूद हैं। उनके साथ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े नेता और कांग्रेस विधायक मौजूद हैं। सभा में बड़ी संख्या में आदिवासी जुटे हैं।

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी 14 किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं। यात्रा में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को ज्यादा लोग शामिल हुए। मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान के नेता भी राहुल के साथ चल रहे हैं। यात्रा खंडवा जिले के रुस्तमपुर गांव में टी ब्रेक के बाद आगे बढ़ी। जिसके बाद राहुल गांधी जननायक टंट्या भील के समाधि स्थल पहुंचे। यहां वे उनटका स्मरण करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। सभास्थल पर तीखी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में आदिवासी मौजूद हैं। यहां कोई मंच या डोम नहीं बनाया गया है।

राहुल जनसभा के बाद डूल्हार फांटा पर यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा का बाकी काफिला डूल्हार फांटा की ओर जा रहा है। यहां गुरुद्वारा में लंच ब्रेक होगा। डूल्हार फांटा से यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, यहां दूसरे दिन का सफर खत्म होगा। रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा।

राहुल के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है। प्रियंका पहली बार यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं। गुरुवार को यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img