Friday, November 20, 2026
25.1 C
Bhopal

49 वर्ष की उम्र में भोपाल से कन्याकुमारी की यात्रा कर किया अपना सपना पूरा

कोली समाज के व भेल भोपाल के कर्मचारी ई श्री प्रदीप कुमार ओरिया उम्र 49 वर्ष ने 12 दिनों में भोपाल से कन्याकुमारी साइकिल से यात्रा कर अपना सपना पूरा किया।


मध्य प्रदेश के साइकिल यात्रा में यह पहली उपलाब्धि है जिसमें रोज 200 किलोमीटर से ऊपर साइकिल चला सफर तय किया हो।
इस यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश और आखिरी में तमिलनाडु में अपना सफर किया।इस यात्रा में उन्होंने मनुष्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया और इस यात्रा के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप व ढाबों पर अपनी रात गुजारी। और रोज साइकिल से अपने बीएचईएल फैक्ट्री में आते हैं, और रोजमरा के सभी कार्य साइकिल से करने की कोशिश करते हैं, इसे पहले वह काई बार इंदौर ,पचमढ़ी और बनारस की साइकिल यात्रा कर चुके है,लगभग इस यात्रा में उन्होंने 2600 किलोमीटर का सफर तय किया।प्रदीप अपनी सेवा भारतीय सेना में दे चुके हैं। इस यात्रा में प्रदीप का लगभग खर्चा 10000 से ₹12000 रहा।

इनके हौसले को सलाम है, जय हिंद जय भारत

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img