आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

लव मैरिज के लिए बड़ी बहन को जहर देकर मारा, छोटी बहन प्रेमी के साथ फरार

लव मैरिज में आड़े आ रही बड़ी बहन को छोटी बहन ने जहर देकर हत्या कर दी। बहन के दम तोड़ते ही वो अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। आरोपी युवती का बहन को मौत के घाट उतारने के प्लान में उसके प्रेमी के भी साथ देने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भोपाल के ग्वाल मोहल्ला में दो महीने पहले हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी छोटी बहन के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने यह प्रकरण मृतक की मां और भाई-बहन के बयान व पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

24 नवंबर को तबीयत बिगड़ी

अरेरा हिल्स पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय गायत्री पति धर्मेन्द्र यादव बैरसिया इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसका मायका भोपाल के ग्वाल मोहल्ले में हैं। गायत्री नवंबर के महीने में अपने मायके आई थी। 24 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए पहले तो जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 26 नवंबर 2023 को उसकी मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट के बाद नए सिरे से हुई जांच

गायत्री ने मरणासन्न कथन में बताया था कि घटना वाले दिन उसने खाना खाने के बाद थायरायड की दवाई खाई थी। इस दवाई के खाने के बाद उसे घबराहट होने लगी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की। जांच के दौरान जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उसमें मौत की वजह जहरीला पदार्थ बताया गया। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि गायत्री की छोटी बहन बुलबुल सेन एक युवक से प्रेम करती थी। वह उस युवक से शादी करना चाहती थी। घर के सभी लोग इस शादी के खिलाफ थे।

दोनों बहनों के बीच हुआ था झगड़ा

इसी बात को लेकर रोजाना ही घर में झगड़े हो रहे थे। बुलबुल किसी की भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थी। बुलबुल को समझाने के लिए गायत्री मायके आई थी। घटना के पहले गायत्री और बुलबुल का झगड़ा भी हुआ था। टीआई जय हिंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर बुलबुल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे गायत्री के बिसरा की जांच भी कराई जाएगी।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770