Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा को डंपर ने कुचला, मौत

भोपाल में शनिवार सुबह डंपर ने 15 साल की छात्रा को कुचल दिया। हमीदिया में उसकी मौत हो गई। छात्रा, पिता और बहन के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। सामने रॉन्ग साइड कार खड़ी थी।

कार के मालिक ने रॉन्ग साइड ही अचानक गेट खोला। बाइक टकराने से पिता और दोनों बेटियां नीचे गिर गईं। इतने में सामने से आ रहा डंपर छात्रा के ऊपर चढ़ गया। गिरने से पिता और बहन भी घायल हो गए।

घटना शहर के मोती मस्जिद इलाके की है। छात्रा का नाम महिबा है। घटना से लोग नाराज हो गए। डंपर चालक के साथ ही उनका गुस्सा कार मालिक पर था। उन्होंने मौके पर पहुंचे TI सीएस राठौर से कार मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। TI ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

लोग बोले- चाहते तो आग लगा सकते थे
मौके पर पहुंचे लोगों में कार मालिक को लेकर इतना गुस्सा था कि वे पुलिस से कार में आग लगाने की बात कहने लगे। TI से उनका कहना था कि हम चाहते तो कार में आग लगा सकते थे, लेकिन आप कानूनी कार्रवाई करें। बच्ची की मौत हो गई है, जबकि पिता गंभीर है।

पुलिस CCTV खंगाल रही
तलैया थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया कि मौके​​​​​ पर बच्ची गंभीर घायल थी। उसे आसपास के लोगों ने तुरंत हमीदिया हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img