आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में शादी में विवाद के बाद युवक की हत्या

शाहपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चार बदमाशों ने दो दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी जांघ में चार वार किए थे। विवाद शादी समारोह में डांस करने के दौरान हुआ था। युवकों को घर लौटते समय आरोपियों ने घेरकर हमला किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शाहपुरा पुलिस के मुताबिक अभिषेक बामरे (21) मूल रूप से खंडवा का रहने वाला था। उसके जन्म के साथ ही उसकी मां की मौत हो गई थी। कुछ समय पिता के साथ रहा, इसके बाद भोपाल की इंद्रा नगर मल्टी में रहने वाले मामा ने उसकी परवरिश की। वह दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। इन दिनों एक कपड़ों की दुकान में काम कर रहा था।

रिश्तेदार की शादी में डांस करते समय हुआ था विवाद

रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने बीती रात गया था। वहां डांस करते समय उसका विवाद मोहल्ले में ही रहने वाले छोटा उर्फ विकास, शिवा, साहिल सेंडा, साहिल लाला के साथ हो गया था। डांस करते समय अभिषेक की अंगूठी विकास की टी शर्ट में फंस गई थी। इससे टी शर्ट में छेद होने के बाद झगड़ा हो गया था।

बाद में घेरकर हमला किया

शादी में हुए विवाद को लोगाें ने शांत करा दिया था, रात करीब दो बजे घर लौटते समय अभिषेक और उसके दोस्त अकिलेश को चारों आरोपियों ने घेर लिया। दोने युवकों के पांव में बदमाशों ने वार किए। जांघ में चार गहरे घाव होने और अधिक खून बहने के कारण अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके दोस्त को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770