Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

पोर्न वीडियो का डर बताकर ढाई करोड़ का फ्रॉड

उज्जैन में 76 साल के एक रिटायर्ड अफसर से डिजिटल अरेस्ट कर ढाई करोड़ रुपए के फ्रॉड का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को पोर्न वीडियो और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी। फिर अपने खाते में रुपए ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस के मुताबिक, उज्जैन की मंगल कॉलोनी में रविंद्र कुलकर्णी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड से मैनेजर के पद से रिटायर्ड हैं। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा विदेश में और दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है। रविंद्र ने 20 सितंबर को माधव नगर थाने में फ्रॉड की शिकायत की थी। रविवार रात पुलिस ने केस दर्ज किया।

जेल और 5 लाख जुर्माने की धमकी दी रविंद्र ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई अफसर बताया कि आपके खिलाफ मुंबई के तिलकनगर थाने में पोर्न वीडियो के संबंध में केस दर्ज है। इससे कुलकर्णी इससे परेशान हो गए। इस बारे में किसी से जिक्र करते, इससे पहले एक और कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम हेमराज कोली बताया। उसने खुद को मुंबई के अंधेरी थाने का एसआई बताया। कॉलर ने कहा- मनी लॉड्रिंग और पोर्न वीडियो के संबंध में आपका नाम आया है। इसमें तीन साल की जेल और 5 लाख तक का जुर्माना हो सकता है।

धमकी देकर घर में बंद रखा आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती को किसी से भी मिलने, शिकायत करने और बातचीत के बारे में बताने से मना किया था। लगातार धमकी के कारण दंपती तीन दिन तक घर में ही बंद रहे। इस दौरान लगातार फोन पर बात कर रुपयों की डिमांड करते रहे। डर के मारे उन्होंने खुद और पत्नी अनामिका कुलकर्णी के खाते से 11 से 13 सितंबर के बीच 2 करोड़ 55 लाख 50 हजार रुपए आरोपियों के खाते में RTGS और IMPS के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img