Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

टिकैत बोले- अनुमति देने वाला प्रशासन कौन, बैरिकेडिंग तोड़ेंगे

नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में भारतीय किसान यूनियन सोमवार को ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। सभा भी होगी, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत मौजूद रहेंगे। इसमें सोयाबीन, धान और गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की जाएगी। हालांकि सभा को लेकर किसान यूनियन और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति है।

प्रशासन ने यूनियन को 500 ट्रैक्टर की रैली निकालने की अनुमति तो दी है, लेकिन अनाज मंडी परिसर में सभा की परमिशन नहीं दी। जबकि यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंडी परिसर में सभा के लिए अड़े हैं। प्रशासन ने मंडी ब्रिज के पास डायवर्सन रोड पर सभा करने का सुझाव दिया था।

इसको लेकर टिकैत ने कहा- ‘अनुमति देने वाला प्रशासन कौन होता है। आयोजन मंडी में ही होगा। हम बैरिकेडिंग तोड़ेंगे। प्रशासन किसानों की आवाज को दबाने में लगा है।’ इसके बाद मंडी परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंडी के गेट पर ताला लगाकर सामने बैरिकेडिंग भी की गई है।

हंगामे की आशंका को देखते हुए जिला भर से पुलिस बल बुलाया है।

हंगामे की आशंका को देखते हुए जिला भर से पुलिस बल बुलाया है।

टिकैत बोले- यह अत्याचार है किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- सिवनी मालवा मंडी परिसर में प्रशासन पंचायत नहीं करने दे रहा। यह अत्याचार है। क्या यह गुजरात बन चुका है? क्या मध्य प्रदेश के किसानों को आवाज उठाने का अधिकार नहीं है? अगर मंडी के अंदर मीटिंग नहीं होती है, तो प्रदेश में कहीं मीटिंग नहीं करने देंगे।

किसान तिरंगा रैली के लिए सिवनी मालवा में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं।

किसान तिरंगा रैली के लिए सिवनी मालवा में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं।

मंडी जाएंगे या गिरफ्तारी देंगे मध्यप्रदेश के किसान को सोयाबीन का 6 हजार से ऊपर का रेट देना चाहिए। प्रशासन ज्यादा हाव-ताव न करें। जो भी ट्रैक्टर मार्च होंगे, वो सभी सिवनी मालवा मंडी पहुंचेंगे। वहीं सरकार को ज्ञापन देंगे। प्रशासन कह रहा है कि हम दूसरी जगह देंगे। लेकिन मंडी तो किसानों की जगह है। इसलिए या तो सभा वहां करेंगे या हम लोग गिरफ्तारी देंगे।

Hot this week

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

Topics

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img