E paper

भोपाल में पति की प्रेमिका को पत्नी बच्चों ने पीटा

भोपाल में हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया कि छोला मंदिर रोड पर रहने वाले व्यक्ति से उसके बीस साल पुराने संबंध हैं। आरोपी उसे पत्नी की तरह रखता था। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। उसने कभी नहीं बताया कि वह पहले से शादी शुदा है। जब महिला को अरोपी के पहले से विवाहित होने और बच्चे होने की जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दो दिन पहले आरोपी ने बात करने के बहाने पीड़िता को घर बुलाया। वहां आरोपी की पत्नी और बच्चों ने पीड़ित महिला के साथ जमकर मारपीट की। लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो फिलमाते रहे। फरियादिया ने दो थानों में मामले की शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। अब मानव अधिकार आयोग से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों तक मामले की शिकायत की गई है।

21 साल पहले हो चुकी महिला के पति की मौत

जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय महिला बजरिया इलाके में रहती हैं। 21 साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह विजय कुशवाह नाम के संपर्क में आई। जो स्वयं को रिटायर्ड आर्मी मेन बताता है। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने उसे बीस साल तक पत्नी की तरह रखा। पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद उसे जीवन निर्वाह के लिए जो राशि मिली थी उसे भी आरोपी ने मकान दिलाने के नाम पर हड़प लिया।

जल्द शादी करने का झांसा देता रहा आरोपी

फरियादिया ने बताया कि आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर संबंध भी बनाता रहा। उसने कभी नहीं बताया कि वह पहले से शादी शुदा है। उसके शादी शुदा होने तथा पहले से दो बच्चे होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित महिला का उससे विवाद हो गया।

हल निकालने के नाम पर घर बुलाया और पीटा

जब पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने बैठ कर बात का हल निकालने के नाम पर पीड़िता को घर बुलाया। यहां विजय की पत्नी और बच्चों सहित एक पड़ोस की महिला और स्वयं विजय ने उसके और उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम का महिला के पड़ोस में रहने वाले लोग वीडियो भी बनाते रहे।

पुलिस ने कार्रवाई से इनकार किया

जब बजरिया थाने में शिकायत करने पहुंची तो घटना स्थल गौतम नगर थाने का बताकर वहां जाने के लिए कहा गया। गौतम नगर पहुंची तो वहां का घटना स्थल नहीं होना बताकर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया। मामले में थाने में रही बातचीत का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इसके मामले की शिकायत मानव अधिकार आयोग सहित पुलिस अधिकारियों तक की गई है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770