Sunday, April 26, 2026
37.9 C
Bhopal

शिवराज का काफिला रोका, वादा याद दिलाया

सीहोर जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक कर अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर्स) ने वादा पूरा करने की मांग की। रविवार को भैरूंदा में अतिथि शिक्षकों ने शिवराज से कहा, ‘आपसे ही आस है मामा जी।’

शिक्षकों ने उन्हें मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बयान याद दिलाते हुए कहा कि बयान तो आपने सुना ही होगा। इस पर शिवराज ने कहा, ‘मैं देखता हूं। घोषणा पूरी करने के लिए मैं पूरी ताकत लगाऊंगा।’

बता दें, मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज ने अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की बात कही थी। वर्तमान में 70 हजार अतिथि शिक्षक नियमित किए जाने को लेकर आंदोलित हैं। इससे पहले वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अपनी बात रख चुके हैं।

अतिथि शिक्षकों और शिवराज के बीच हुई बातचीत

अतिथि शिक्षक: सर, हम अतिथि शिक्षक लोग हैं… शिवराज: अभी आप लोगों को बाहर कर दिया क्या?

अतिथि शिक्षक: जी सर, बहुत से लोग बाहर हो गए। आपके मंत्री जी का बयान आपने सुना होगा। हम लोगों को बहुत आघात पहुंचा है। आपने जो घोषणा की थी, उसको लेकर बहुत उम्मीद थी।

शिवराज: मैं अपनी घोषणा पूरी करने के लिए पूरी ताकत लगाऊंगा। मैं बात कर रहा हूं।

अतिथि शिक्षक: आपसे लास्ट सवाल, अगर पूरा कर सकते हैं, तो हां-न में जवाब दे दीजिए। या फिर छत्तीसगढ़ की तरह पद स्थायित्व का आदेश करवा दीजिए। आपके मंत्री जी ऐसा जवाब देते हैं। हमारा मनोबल टूट गया है। अब आपसे ही आशा है।

शिवराज: मैं बात करता हूं।

अतिथि शिक्षक: आप ही उम्मीद हो, सीहोर जिले में अतिशेष के कारण सारे अतिथि शिक्षक खाली हो गए हैं। आप तो हमारे दिल में बसे हो मामा जी।

शिवराज: मैं बात करता हूं।

भोपाल में शिवराज, ग्वालियर में सिंधिया से कर चुके मुलाकात

अतिथि शिक्षक बीते दिनों ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके आवास जयविलास पैलेस में मुलाकात करने पहुंचे थे। भोपाल में भी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर मुलाकात कर चुके हैं। दोनों केंद्रीय मंत्रियों से उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के बयान की शिकायत की थी।

Hot this week

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पार्किंगकर्मी की दबंगई, पुलिसकर्मी के साथ की बदतमीजी

​ भोपाल। राजधानी के आधुनिक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर...

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...

Topics

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और...

ऑपरेशन FACE: भोपाल पुलिस ने पकड़े फर्जी सिम एक्टिव करने वाले दो जालसाज

​भोपाल (देहात)। राजधानी के थाना गुनगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन...

MP में हेलमेट पर महाअभियान: 26 अप्रैल से पुलिस की ‘नो हेलमेट, नो राइड’ सख्ती

​भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img