Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

3 माह बाद बिजली का भी प्रीपेड रिचार्ज

शहर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगने की शुरुआत हो चुकी है। कोलार में 4000 और अन्य इलाकों में लगभग 1000 मीटर लग चुके हैं। जिनके यहां मीटर लग चुके हैं वे उपभोक्ता 15 दिन बाद मोबाइल में रीडिंग देख सकेंगे। 3 महीने बाद ये अपनी जरूरत की खपत के अनुसार मोबाइल की तरह रिचार्ज करवा सकेगे। अब ये मीटर एक साथ घर, दुकानों, दफ्तर, अस्पताल, पेट्रोल पम्प आदि सभी जगह लगाए जाएंगे। पहले चरण में तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

रिचार्ज और रीडिंग देखने में इसलिए लगेगा समय : कोलार डिवीजन के डीजीएम नवनीत गुप्ता ने बताया कि बिजली कंपनी की आईटी सेल की टेक्निकल टीम द्वारा एक मोबाइल एप बनाया जा रहा है। पेमेंट इंटीग्रेशन के लिए तकनीकी तैयारी की जा रही है। जब यह मोबाइल एप लाइव हो जाएगा तब रीडिंग देखने और रिचार्ज करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img