Monday, September 28, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में चलती कचरा गाड़ी में आग लगी

भोपाल में सड़क पर दौड़ती एक कचरा गाड़ी (मैजिक) में अचानक आग लग गई। इससे ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आग बुझाने में हेल्पर के हाथ झुलस गए। आग से चंद मिनटों में ही मैजिक पूरी तरह से जल गई।

घटना वार्ड-44 के मेहता मार्केट के पास हुई। सुबह करीब 11.30 बजे कचरा गाड़ी दाना पानी इलाके की तरफ से मेहता मार्केट की ओर आ रही थी। तभी उसमें आग लग गई। ड्राइवर रोहित और हेल्पर आदित्य कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग भीषण हो गई। जिससे दोनों ने गाड़ी रोकी और कूदकर जान बचाई।

आग बुझाने में आदित्य झुलस गया
जोन-12 के एएचओ रवि बाथम ने बताया कि गाड़ी खाली थी। ड्राइवर रोहित और हेल्पर आदित्य दाना-पानी से डीजल भरवाकर मेहता मार्केट की ओर आ रहे थे। तभी आग लगी। आग कैसे लगी? इसका पता नहीं चल सका है। हेल्पर आदित्य के हाथ झुलसे हैं। जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। वह अब ठीक है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img